भारत में सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है? – Bharat Ki Sabse Badi Janjati Ka Naam

भारत में सबसे बड़ी जनजाति कौनसी हैBharat Ki Sabse Badi Janjati Ka Naam: दोस्तों बात करें भारत के जनजाति के बारे में तो भारत में बहुत पुरानी जनजाति पाई जाती है जो कि भारत की परंपरा और विविधताओं का प्रतीक है. भारत में आपको विविध प्रकार की परंपरा, जनजाति, भाषाएं, संस्कृति देखने को मिलेगी. यह सभी संस्कृति आपस में मिल जुल कर रहती है. इन सभी विविधताओं के कारण ही भारत की परंपरा दुनिया में मशहूर है. तो आज हम इन्हीं कुछ जनजातियों के बारे में जाने गए और इसके साथ जानेंगे कि भारत में वह कौन सी सबसे बड़ी जनजाति है.

भारत में सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है
Bharat Ki Sabse Badi Janjati Ka Naam

अगर आप आज भी भारत के जंगलों में देखोगे तो आज भी बहुत सारी जनजाति पुराने तरीकों से ही रहना पसंद करते हैं क्योंकि उनको अपनी ही संस्कृति में रहना पसंद है वह अभी भी नई संस्कृति को अपनाना नहीं चाहती. इसलिए अभी भी अपनी संस्कृति से ही जुड़े थे. भारत में बहुत सारी जंगलों में अभी भी पुरानी जनजाति पाई जाती है और वह अभी भी पुराने तरीके से ही जीवन जीते हैं. इसीलिए भारत सरकार इन जनजातियों के लिए बहुत सारे योजनाएं लाती है जिससे कि यह जनजाति आगे बढ़ सके. इसलिए भारत सरकार ने उनके बच्चों के भविष्य के लिए पढ़ाई में और इसके साथ बहुत सारे क्षेत्रों में इनके लिए योजनाएं लाई है.

भारत में सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है?

वैसे तो आपको पता ही होगा कि भारत दुनिया में आबादी के मामले में दूसरे स्थान पर है इसलिए भारत में जनजातियों की आबादी भी ज्यादा है. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जो लोकसंख्या है उसमें 10 करोड से भी ज्यादा लोग इन जनजातियों रहते हैं. आज 2021 आया है लेकिन अभी तक अगली जनगणना नहीं हो पाई है इसलिए इसमें वर्तमान में इस जनजाति की आबादी बढ़ सकती है.

Bharat Ki Sabse Badi Janjati Ka Naam

तो बात करें भारत में पाई जाने वाली सबसे बड़ी जनजाति भील है.

भारत के मध्य प्रदेश राज्य में रहने वाली भील जनजाति की कुल आबादी 1 करोड़ 69 लाख है. 2011 में जब जनगणना हुई थी तो इस जनजाति की कुल आबादी में 86 लाख पुरुष और 84 लाख महिलाएं रहती थी. अभी संख्या में इजाफा देखने को मिल सकता है.

बात करें भारत में कुल कितनी जनजाति है तो आपको बता दो कि भारत में 705 जनजाति पाई जाती है. इनमें से कई जनजातियों तो बहुत ही पुरानी मानी जाती है. अब बात करते है भारत में पाई जाने वाली मुख्य जनजातियों के बारे में और उनके नाम.

  1. भील
  2. गोंड
  3. संथाल
  4. बोडो
  5. मुंडा
  6. खोंड
  7. कवर
  8. नाइकड़ा
  9. ओराओ
  10. सुगाली
  11. गुज्जर
  12. भूमिज
  13. गारो
  14. मिरी
  15. हलबा
  16. कोली महादेव
  17. सहरिया
  18. खासी
  19. कोल
  20. कोकना

भारत में ज्यादातर जनजातिया भारत के मध्य भूमि पर रहती है इनमें से

  • मध्यप्रदेश में (14.69%)
  • महाराष्ट्र में (10.08%)
  • ओडिशा (9.02%)
  • राजस्थान (8.86%)
  • गुजरात (8.55%)
  • झारखंड (8.29%)
  • छत्तीसगढ़ (7.5%)
  • आंध्र प्रदेश (5.7%)

इन राज्यों में ज्यादातर जनजाति है कि लोग रहते हैं.

तो दोस्तों यहां पर हम हमारी इस भारत में सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है, Bharat Ki Sabse Badi Janjati Ka Naam पोस्ट को समाप्त करते हैं यहाँ हमने आपको भारत की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी जनजाति के बारे में जानकारी दी है और इसीके साथ यहां पर हमने भारत के कुछ प्रमुख जनजातियों के नाम के बारे में भी आपको बताया है और भारत में ज्यादातर जनजाति किस राज्य में पाई जाती है इसके बारे में आपको जानकारी दे दी है.

यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें जरूर बताना | इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करना.

Leave a Comment